उपायुक्त आवास से अमरजीत बलिहार चौक तक क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कार्य हुआ शुरू उपायुक्त पाकुड़ के आदेश पर पचुवाड़ा कोल माइंस (DBL) की ओर से उपायुक्त आवास से लेकर अमरजीत बलिहार चौक तक के क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मती का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य स्थल पर मौजूद रेड कंस्ट्रक्शन मैनेजर अजय

सिसोदिया ने बताया कि उपायुक्त आवास से अमरजीत बलिहार चौक तक लगभग दो किलोमीटर के सड़क के मरम्मती का कार्य उपायुक्त के आदेश पर शुरू किया गया है। बताते चलें कि इस सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी थी जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। सड़क निर्माण को लेकर लोगों ने खुशी जाहिर की है।

