धनबाद के भुली स्थित नेशनल हाईवे पर Denobli School के सामने एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज़ बारिश के कारण एक व्यक्ति ने अपनी नई स्कूटी, जिसे वह अभी-अभी शोरूम से निकालकर ला रहा था, सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज़ रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर एक सरकारी बिजली के खंभे से टकरा गई और फिर सीधा सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को भी जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में स्कूटी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। कार पश्चिम बंगाल नंबर की थी — WB02AK3934, जिसे पड़ोसी राज्य की गाड़ी बताया जा रहा है। हादसे के बाद कार मालिक ने स्कूटी का पूरा खर्च उठाने की बात कही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा, मगर उन्होंने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

