जो रूट ने रिकी पोंटिंग को पछाड़ने की ओर बढ़ाया कदम 

जो रूट ने रिकी पोंटिंग को पछाड़ने की ओर बढ़ाया कदम 

भारत के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जो रूट ने शानदार बैटिंग की है और एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। जो रूट ने राहुल द्रविड़ और जैक्स कैलिस को पछाड़ दिया है, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 13288 और 13289 रन बनाए थे अब रूट के पास ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग से आगे निकलने का शानदार मौका है, जिन्होंने 13378 रन बनाए थे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं, जिन्होंने भारतीय टीम के लिए 200 टेस्ट मैच खेले और 53.78 के एवरेज से 15921 रन बनाए जो रूट ने 157 टेस्ट मैचों में 50.80 की औसत से 13259 रन बनाए हैं, जिसमें 37 शतक और 66 अर्धशतक शामिल हैं वह भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 3000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *