25 कोयला वाहनों पर डीटीओ ने 1 लाख 47 हजार 750 रुपए का लगाया जुर्माना जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजुर के नेतृत्व में अमड़ापाड़ा कोल साइडिंग से दुमका, पाकुड़ कोल साइडिंग मुख्य मार्ग पर परिचालित होने वाले कोयला वाहनों के द्वारा सड़क के किनारे अवैध रूप से पार्किंग करने, तिरपाल से ढकने, आवागमन बाधित करने एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहनों से कुल 1 लाख 47 हजार 750 रुपए का जुर्माना किया गया। ओवरलोड वाहन परिवहन करने को लेकर 02 हाइवा

WB65E2476 एवं WB59B4267 को जप्त कर मुफस्सिल थाना को सौंप दिया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी चालकों को सड़क पर जहां तहां गाड़ी पार्क नहीं करने, कोयला ढुलाई करते समय तिरपाल का उपयोग करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं ऑथराइजेशन, नंबर प्लेट एवं वाहन से संबंधित सभी कागजात दुरुस्त रखने की हिदायत देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन स्वामी के साथ संबंधित माइनिंग एवं क्रशर कंपनी पर भी कार्यवाही की जाएगी।

