प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन दौरा समाप्त कर शुक्रवार को मालदीव पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। माले एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू खुद कैबिनेट के साथ मौजूद थे। मालदीव की सड़कों पर भारत-मालदीव दोस्ती के पोस्टर, रेड कार्पेट स्वागत और पूरी सरकार की मौजूदगी ने साफ कर दिया कि अब माले फिर से भारत के साथ खड़ा है। ये वही मुइज्जू हैं, जिन्होंने चुनाव भारत विरोधी एजेंडे पर लड़ा था। लेकिन भारत की कूटनीति ने हालात बदले। चीन के कर्जजाल और पाकिस्तान की सीमित

क्षमता के बीच मुइज्जू ने भारत से फिर दोस्ती का हाथ बढ़ाया। हाल ही में भारत ने मालदीव को मानवीय सहायता भी दी थी। अब पीएम मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे हैं, जो दोनों देशों के बीच रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकेत है।

