धनबाद के बाघमारा के केसरगढ़ में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से लगभग दर्जन भर लोगों की मौत की खबर के बाद गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी, विधायक सरयू राय और विजय झा घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीयों ने बताया कि कोयला माफिया ने जेसीबी से मौके की मिट्टी भर दी। जब सांसद सीपी चौधरी घटनास्थल पहुंचे तो कोयला तस्करों के गुर्गों ने उनका विरोध किया। सांसद समर्थकों और गुर्गों के बीच झड़प भी हुई, जिसे पुलिस ने शांत कराया। सांसद ने बाघमारा थाना में घटना की शिकायत दर्ज

कराई और माफिया को ललकारते हुए कहा – “अगर हिम्मत है तो सामने आकर भिड़े, मैं डरने वाला नहीं हूं।” वहीं, विधायक सरयू राय ने कहा कि अवैध खनन में मौत कोई नई बात नहीं है। वे विधानसभा में यह मुद्दा उठाएंगे। सांसद ने मृतकों की पहचान बताकर NDRF बुलाने की मांग की और प्रशासन से दबे शवों को निकालने की अपील की। और अवैध कोयला उत्खनन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

