गोरखपुर से आईं तस्वीरें यूपी पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की पोल खोल रही हैं। यहां सैकड़ों महिला पुलिस रिक्रूट्स बदहाल व्यवस्था से परेशान होकर खुले में नहाने को मजबूर हो गईं। मामला गोरखपुर के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का है, जहां न बिजली है, न पानी की व्यवस्था। गर्मी से बेहाल और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में महिलाएं खुले में स्नान करती दिखीं। यह स्थिति तब है जब ये सभी बेटियां भविष्य में प्रदेश की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली हैं। महिला रिक्रूट्स का आरोप है कि कई दिनों से यही

स्थिति बनी हुई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर चुप्पी है। प्रशिक्षण जैसी गंभीर प्रक्रिया में ऐसी बदइंतज़ामी ने न सिर्फ अफसरशाही पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सरकार के महिला सशक्तिकरण के दावों को भी कटघरे में ला खड़ा किया है।

