जम्मू की सड़कों से आई ये हैरान कर देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शहर के व्यस्त कैनाल रोड इलाके में मामूली कहासुनी ने एक खतरनाक मोड़ ले लिया, जब एक महिला ने बीच सड़क पर तेज़धार हथियार लहराना शुरू कर दिया। घटना के अनुसार, महिला का आरोप था कि एक कार चालक ने उसके पति की गाड़ी को टक्कर मारी। इसी बात पर गुस्से में तमतमाई महिला ने न सिर्फ कार रोकी, बल्कि सड़क पर ही बहस शुरू कर दी और फिर धारदार हथियार निकालकर डराने की

कोशिश की। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की। हालांकि, इससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक भी रुक गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला की हरकत पर हैरानी जता रहे हैं।

