लोकसभा में मंगलवार को उस वक्त माहौल गरम बन गया जब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष से हाथ जोड़कर अपील की कि वे किसानों के मुद्दों पर चर्चा को प्राथमिकता दें। शिवराज ने कहा, “आज का दिन किसानों के सवालों के लिए तय है। कृपया प्रश्नकाल चलने दें, हम किसानों की तकलीफों पर पूरी गंभीरता से बात करना चाहते हैं।” लेकिन विपक्ष ने वोटर लिस्ट अपडेट और राष्ट्रपति अभिभाषण से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर हंगामा जारी रखा। शिवराज की अपील के बावजूद विपक्षी सांसदों का

शोर-शराबा नहीं थमा, जिस कारण स्पीकर को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। कृषि मंत्री ने बाद में मीडिया से कहा कि सरकार किसानों के हित में पूरी तरह समर्पित है, लेकिन विपक्ष की अड़चन लोकतंत्र और देश के अन्नदाता दोनों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। अब निगाहें अगली कार्यवाही पर टिकी हैं।

