उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें बीजेपी विधायक राजीव गुम्बर बिजली विभाग की कार्यशैली से नाराज दिखे। अधिकारियों के बजट की कमी की शिकायत पर विधायक ने जेब से 50 हजार की गड्डी निकालकर टेबल पर रख दी और कहा – “अब काम करके दिखाओ।” इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज है। वीडियो में विधायक गुस्से में कहते दिख रहे हैं कि “अगर सरकार से पैसा नहीं मिल रहा तो जनता के लिए मैं खुद दे देता हूं।” हालांकि इस मामले में अभी तक बिजली विभाग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। विपक्ष ने इस वीडियो को लेकर राजनीतिक सवाल खड़े किए हैं।

