बाघमारा प्रखंड के कोइरीडीह 3 नंबर स्थित बेहराकुदर पंचायत में 22 जुलाई 2025 को युवा संसाधन केंद्र (YRC) द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुखिया जालिम रजक और रिसता प्रोजेक्ट के बीओ उज्जवल बाउरी की विशेष उपस्थिति रही। महिलाओं और किशोरियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वक्ताओं ने मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, स्वच्छता बनाए रखने और सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी।

संवाद व प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने खुलकर सवाल किए। अंत में निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए गए। संयोजन में कुणाल कुमार सिंह के साथ करण कुमार, मनीषा कुमारी, नीरज कुमार, दिव्या कुमारी व निहाल कुमार की सराहनीय भूमिका रही। यह आयोजन महिलाओं को सजग, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ।

