44 के हुए महेंद्र सिंह धोनी, केक काटकर मनाया जन्मदिन |

44 के हुए महेंद्र सिंह धोनी, केक काटकर मनाया जन्मदिन |

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 44वां जन्मदिन रांची में दोस्तों के साथ धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर माही ने केक काटने से पहले दोस्तों से इजाजत मांगी, जिससे उनका सादगीभरा और विनम्र स्वभाव एक बार फिर देखने को मिला। जन्मदिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी केक काटते हुए मुस्कुराते नजर आते हैं और सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फैंस और क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी सोशल मीडिया पर “कैप्टन कूल” को जन्मदिन की बधाई दी। धोनी का ये जश्न एक बार फिर उनके फैन बेस और लोकप्रियता को दर्शाता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *