धनबाद कोयलांचल में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया.विभिन्न जगहों से जुलूस निकाला गया .हैरतअंगेज खेल दिखाकर लोगो को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया.मोहर्रम कमेटियों के द्वारा जगह जगह अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। पिछली बार पांडर पाला में घटी घटना को लेकर प्रशासन थी पूरी तरह से मुस्तैद।

.दोपहर के समय धनबाद डीसी,एसएसपी, एसडीएम,एसडीपीओ सहित जिला प्रशासन ने इलाके में फ्लैग मार्च किया था.सभी को पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल मनाने की अपील की थी.पर्व को लेकर पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की थी. पुराना बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी प्रामाणिक तरीके से मोहर्रम का जुलूस निकालने वाले अखाड़ा दलों को किया सम्मानित । टिकिया पाड़ा, ऐना इस्लामपुर झरिया के विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों ने सभी लोगों को दिया भाईचारा और अमन का पैगाम। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

