जी हां हेमंत सोरेन की सरकार ने सूबे में जंगल राज से भी बद्तर हालत कर रखे हैं। पुलिस अधिकारी फोन करके लोगो को धमकाते है झूठे मुकदमे दर्ज करवाने की धमकी देते हैं और फंसाने की बात करते हैं जो कि एक बहुत बड़ा मामला है। घटवार/ घटवाल आदिवासी महासभा क्या कह रहा है स्वयं सुनिए आज दिनांक 5, जुलाई दिन शनिवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में पुरुष महिलाएं एक दिवसीय धरना पर भू माफियाओं के खिलाफ बैठ गए ।इनका कहना है कि भू माफियाओं के खिलाफ शिकायत करने पर सी ओ, थाना प्रभारी, यहां तक कि डी एस पी नौशाद आलम, जी हां नाम लेकर कहा न सिर्फ भोले भाले आदिवासियों को डरते धमकाते हैं बल्कि उन्हें फोन कर उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाने की भी धमकी देते हैं।

जिला प्रशासन पूरी तरह से माफियाओं से मिलकर काम कर रही है और भोले भाले आदिवासियों का जीना दूभर कर रखी है ।भूमाफियाओं में अमलेंदु सिन्हा का नाम ले रहे हैं जिस प्लॉट का नाम ले रहे हैं वो प्लॉट सांख्य 1216, 1217, 1218, है और राजेश कुमार राय को जिन झूठा मुकदमा में फसाने की बात कर रहे हैं वो धनबाद काण्ड संख्या 135/2025 है । अंचल अधिकारी द्वारा दिनांक 27/1/2025 को उक्त भूमि में धारा 163 की अनुशंसा करने पर भी धारा 163 नहीं लगाई गई। भू माफिया अमलेंदु सिन्हा के खिलाफ और भी कई मामले हैं । प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से

