गुजरात के खेड़ा ज़िले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक चावल मिल के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही हैं, और इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने आसपास के इलाकों को खाली करा दिया है ताकि किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके। गनीमत रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आग पर जल्द काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। आग से गोदाम में रखे लाखों रुपये के अनाज के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

