रूस ने यूक्रेन युद्ध के बीच अंतरिक्ष में अपनी साझेदारी जारी रखते हुए सोयुज़ 2.1A रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया है। यह मानव-रहित रॉकेट बायकोनूर कोस्मोड्रोम से लॉन्च किया गया और यह लगभग 2.6 टन कार्गो के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर रवाना हुआ। कार्गो में भोजन, ईंधन, वैज्ञानिक उपकरण, जीवन-समर्थन सिस्टम के पार्ट्स और क्रू के लिए व्यक्तिगत वस्तुएं शामिल हैं।

यह रॉकेट 50 घंटे की उड़ान के बाद शनिवार सुबह ISS से डॉक करेगा। रोस्कोस्मोस ने ट्वीट कर मजाकिया अंदाज़ में कहा – “कैटी पेरी ऑनबोर्ड नहीं हैं… सिर्फ़ कार्गो है।” यह पुराने अफवाहों पर एक हल्के-फुल्के व्यंग्य की तरह था। सोयुज़ 2.1A रॉकेट को रूस का भरोसेमंद “वर्कहॉर्स” माना जाता है, जो ISS तक सुरक्षित और नियमित आपूर्ति के लिए प्रमुख भूमिका निभाता आ रहा है।

