बालासोर में बाढ़ से हालात गंभीर आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट 

बालासोर में बाढ़ से हालात गंभीर आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट 

ओडिशा के बालासोर में बाढ़ की वजह से हालात गंभीर बने हुए हैं. जिले के उत्तरी हिस्सों में लगभग 100 गांवों में सड़कों और खेतों में पानी भर गया है. इससे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. प्रशासन ने बताया कि बाढ़ का मुख्य कारण तीन नदियां सुवर्णरेखा, बुधबलंग और जलाका नदी में आया उफान है. बाढ़ का सबसे ज्यादा असर चार ब्लाक – भोगराई, बलियापाल, जलेश्वर और बस्ता में सबसे ज्यादा देखने को मिला है.  अबतक कुल  2,916 लोगों को बाढ़ ग्रसित क्षेत्र से निकालकर शेल्टर हाउस में रखा गया है. मौसम विभाग की मानें तो 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं. देवगढ़, संबलपुर, अंगुल, ढेंकनाल और बरगढ़ में भी गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *