
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।” “अपने दौरे में मंत्री चौहान विकास परियोजनाओं की समीक्षा, स्थानीय प्रतिनिधियों से बातचीत और सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे। सूत्रों के मुताबिक वे कुछ सामाजिक संगठनों और युवा प्रतिनिधियों से भी मुलाक़ात करेंगे।” “शिवराज सिंह का यह दौरा घाटी में विश्वास बहाली और केंद्र–राज्य समन्वय को मज़बूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

