“जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के कंजल मांडू क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ संयुक्त तलाशी अभियान जारी है। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टीमें इलाके में सक्रिय हैं।” “सेना के अनुसार, आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हो चुका है और मुठभेड़ जारी है।

इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है।” “इलाके में तनावपूर्ण शांति है और सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।”

