मावरा हुसैन की इंस्टा वापसी पर बवाल, ‘सनम तेरी कसम 2’ से बाहर |

मावरा हुसैन की इंस्टा वापसी पर बवाल, ‘सनम तेरी कसम 2’ से बाहर |

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन, जो फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से भारत में मशहूर हुई थीं, दो महीने के प्रतिबंध के बाद अब फिर से भारत में इंस्टाग्राम पर नजर आने लगी हैं। अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक कर दिया था। उस लिस्ट में मावरा भी शामिल थीं। लेकिन अब, जब माहिरा खान, फवाद खान, आतिफ असलम जैसे सितारों के अकाउंट अभी भी ब्लॉक हैं, मावरा की प्रोफाइल फिर से एक्टिव दिख रही है — जिससे कई सवाल उठ रहे हैं।

मावरा ने ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना करते हुए इसे ‘कायरतापूर्ण’ कहा था, जिसके चलते भारत में उन्हें काफी विरोध झेलना पड़ा। इसी के कारण उन्हें फिल्म ‘सनम तेरी कसम 2’ से भी हटा दिया गया। एक ओर जहां मावरा ने फिल्म से जुड़े फैन-मेड वीडियो को इंस्टा पर शेयर किया, वहीं हर्षवर्धन राणे ने साफ कहा कि अगर पुरानी कास्ट रही, तो वो फिल्म नहीं करेंगे। मेकर्स ने भी पुष्टि की कि मावरा अब इस फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा नहीं हैं। इस बीच, मावरा की इंस्टा वापसी और फिल्म से निकाले जाने की टाइमिंग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज़ हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *