AI, UPI से कैसे बदलता जा रहा भारत… PM मोदी का ब्लॉग

AI, UPI से कैसे बदलता जा रहा भारत… PM मोदी का ब्लॉग

Digital India को आज 10 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ब्लॉग लिखा है. इस ब्लॉग में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया है कि किस तरह से भारत ने 10 सालों में डिजिटल इंडिया का सफर तय किया है. उन्होंने इस दौरान तमाम टेक्नोलॉजी के विस्तार और उसके प्रभाव की चर्चा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ’10 साल पहले, हमने पूरे विश्वास के साथ अनजान रास्तों पर एक सफर की शुरुआत की. जहां दशकों तक ये संदेह किया गया कि क्या भारतीय टेक्नोलॉजी का यूज कर पाएंगे. हमने इस सोच को बदला और भारतीयों की टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने की क्षमता पर भरोसा किया.’ उन्होंने लिखा, ‘जहां दशकों तक ये माना गया कि टेक्नोलॉजी अमीर और गरीब के बीच की खाई को और गहरा करेगी, हमने इस सोच को बदला और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इस खाई को भरने में किया है. साल 2014 में इंटरनेट का एक्सेस सीमित था, डिजिटल लिटरेसी कम थी और सरकारी सर्विसेस का ऑनलाइन एक्सेस सीमित था. लोगों को संदेह था कि भारत जैसा बड़ा देश पूरी तरह से डिजिटल हो पाएगा. आज इस सवाल का जवाब मिल गया है. ये जवाब सिर्फ डेटा और डैशबोर्ड में नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के जीवन में दिखता है. ‘साल 2014 में भारत में 25 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन थे. आज ये संख्या बढ़कर 97 करोड़ हो गई है. 42 लाख किलोमीटर से ज्यादा ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाया गया है, जो भारत और चंद्रमा के बीच की दूरी का 11 गुना है. इस ऑप्टिकल फाइबर केबल से भारत का गांव भी जुड़ा हुआ है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *