उत्पाद दुकानों पर रखी जा रही पैनी नजर

उत्पाद दुकानों पर रखी जा रही पैनी नजर


उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने विभिन्न खुदरा उत्पाद दुकान का स्टॉक सत्यापन और सामग्रियों के हैंडओवर व टेकओवर के कार्यों का लिया जायजा उपायुक्त ने उत्पाद दुकानों का स्टॉक व विभिन्न सामग्रियों का किया सत्यापन ज़िले में संचालित कुल 36 खुदरा उत्पाद दुकान (देशी/विदेशी/कम्पोजिट शराब दुकान) का स्टॉक सत्यापन और सामग्रियों के हैंडओवर व टेकओवर का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त व उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, एवं उत्पाद अधीक्षक ने विभिन्न खुदरा उत्पाद दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी दुकानों का स्टॉक व विभिन्न सामग्रियों का सत्यापन किया। उपायुक्त ने उपस्थित दंडाधिकारियों को खुदरा उत्पाद दुकानों के स्टॉक सत्यापन और सामग्रियों के हैंडओवर व टेकओवर का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *