
झामुमो के रामगढ़ जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू ने अपने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ दिसोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ लाभ के लिए प्रशिद्ध शिद्धपीठ रजरप्पा में आचार्यों के विधिवत मंत्रोचार के साथ हवन करते हुए मंगल कामना किया गया। इस दौरान विनोद किस्कू नें बताया की गुरु जी पूरे झारखंड के अभिभावक है उनकी जरूरत हमसब के साथ झारखंड के जनता को हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा की गुरुजी एक युगपुरुष है और उन्हें अभी कुछ नही होगा हम सब कामना करते है कि गुरुजी माँ छिन्नमस्तिके की आशीर्वाद से स्वथ्य होकर जल्द अपने झारखंड के धरती में वापस आयेंगे अभी उनका इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

