जल संरक्षण पर बोले CM मोहन यादव: “किसानों और गरीबों का जीवन बेहतर हो” 

जल संरक्षण पर बोले CM मोहन यादव: “किसानों और गरीबों का जीवन बेहतर हो” 

जल गंगा संरक्षण अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश की प्रगति और जल संसाधनों के बेहतर उपयोग पर संतोष जताया। मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे खुशी है कि हमारे ग्रामीण पंचायत विभाग, शहरी विकास विभाग और सिंचाई जल संसाधन मंत्रालय ने राज्य में बेहतरीन काम किया है।” उन्होंने आगे कहा, “हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश समृद्ध हो, और किसानों व गरीबों का जीवन स्तर बेहतर हो।” जल संरक्षण को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सफल बताते हुए उन्होंने कहा कि टीम लगातार मिशन मोड में काम कर रही है और इसका असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है। मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से भी जल बचाने और जल स्रोतों को संरक्षित करने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल गंगा अभियान से मध्य प्रदेश आने वाले वर्षों में जल समृद्ध राज्य बनकर उभरेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *