रथयात्रा के दौरान शहर में घटी चेन छिनतई की श्रृंखलाबद्ध घटना

रथयात्रा के दौरान शहर में घटी चेन छिनतई की श्रृंखलाबद्ध घटना


बीती कल रथयात्रा के दौरान रथयात्रा में शामिल तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला ने इस मामले में नगर थाने में शिकायत भी दर्ज करा चुकी है। इस मामले में एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जबकि उसके अन्य साथी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर सोशल मीडिया में पांच महिलाओं के रथयात्रा के दौरान एक साथ कतारबद्ध होकर चलने के विडियो वायरल हो रहा है जिसमें पूछताछ हेतु हिरासत में ली गई महिला भी स्पष्ट रूप से देखी जा रही है।‌ फिलहाल इस घटना की चर्चा शहर में हो रही है। मामले के उद्भेदन में पुलिस सक्रीयता के साथ जुट चुकी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *