
साउथ कोरिया की राजधानी सियोल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। तलाक के तनाव में डूबे एक 67 वर्षीय व्यक्ति ने मेट्रो ट्रेन में आग लगा दी। आरोपी ‘वोन’ ने मेट्रो के डिब्बे में पेट्रोल छिड़का, अपने कपड़ों में आग लगाई और लपटें चारों तरफ फैल गईं। ट्रेन में अफरातफरी मच गई। घटना में 22 यात्री घायल हुए, जबकि 129 लोगों को मौके पर ही प्राथमिक इलाज दिया गया। एक बोगी पूरी तरह जल गई, जिससे करीब 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 69 लाख बार देखा जा चुका है।

