पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब देश पाकिस्तान पर कड़े व्यापार प्रतिबंध की मांग कर रहा है, तब डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक बड़ा खुलासा किया है। नवी मुंबई बंदरगाह पर 39 पाकिस्तानी कंटेनर जब्त किए गए हैं, जिनमें लगभग ₹9 करोड़ का सामान था। ये कंटेनर दुबई और यूएई के जरिये भारत भेजे गए थे, ताकि

पाकिस्तान से व्यापार का बायपास किया जा सके। यह देश की सुरक्षा और सम्मान के साथ सीधा धोखा है। लोग सवाल उठा रहे हैं—“कौन हैं वो लोग जो अभी भी पाकिस्तान से माल मंगा रहे हैं और पैसे को देश से ऊपर रख रहे हैं?”
