डॉ. मनसुख मंडाविया ने शिमला में की ESIC की 196वीं बैठक की अध्यक्षता

डॉ. मनसुख मंडाविया ने शिमला में की ESIC की 196वीं बैठक की अध्यक्षता

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की 196वीं बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक शिमला में आयोजित की गई, जिसमें ईएसआई योजनाओं के विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। डॉ. मंडाविया ने बैठक में कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक श्रमिकों को ईएसआईसी की स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, आधुनिक तकनीक के उपयोग और मरीजों को समयबद्ध उपचार देने पर बल दिया। इस दौरान ईएसआईसी की कई आगामी योजनाओं और विस्तार प्रस्तावों को भी विचार के लिए प्रस्तुत किया गया। मंत्री ने अधिकारियों को श्रमिक हितों को सर्वोपरि रखने का निर्देश दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *