कर्मचारी हैं असंतुष्ट,और बांट रहे हैं मईया सम्मान योजना। जी हां हेमंत सोरेन की सरकार के कारनामे निराले हैं मईया सम्मान योजना का प्रलोभन देकर साहब फिर से सत्ता में तो आ गए परंतु इस योजना में अनियमितता अनेक है । आज दिनांक 26 जून दिन गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में महिलाएं जो कि झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी हैं, अपने छः सूत्रीय मांगों के लेकर धनबाद के रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना पर बैठ गईं। इन मांगों में पूर्व का बकाया मानदेय,न्यूनतम मज़दूरी, आयुष्मान से जोड़ने की मांग, अनुकम्पा का लाभ ,शहरी क्षेत्रों में काम, स्थायीकारण नियोजन के अनुसार,मुखिया की मनमानी रोकने,जैसी मांगे शामिल है।

यही नहीं इनका यह भी शिकायत है कि इनकी मानदेय राशि,₹ 2000 है जबकि मईया सम्मान योजना के अंतर्गत लोगो को ₹ 2500 दिए जा रहे हैं यही नहीं इन्हें हेमंत सरकार ने मईया सम्मान योजना से भी दूर रखा है। मौके पर झारखंड राज्य जल विभाग के पदाधिकारी पहुंच कर, आश्वासन देकर धरना को खत्म करवाया । रेणु कुमारी, नैना मंडल,बेलीदेवी, रीना सिंह,संतोषी देवी जैसी राज्य जल सहिया कर्मचारी के साथ साथ सैकड़ों महिला सहिया कर्मचारी उपस्थित थीं प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

