
नासा और इसरो के बहुप्रतीक्षित साझा मिशन Axiom-04 की सफल लॉन्चिंग हो चुकी है। स्पेसX के ड्रैगन एयरक्राफ्ट से चार अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुए, जिनमें भारत के शुभांशु शुक्ला प्रमुख चेहरा हैं। शुभांशु पिछले 41 वर्षों में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि शुभांशु को अंतरिक्ष यात्रा की प्रेरणा शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश के गाने “यू ही चला चल राही…” से मिली। उन्होंने यही गाना अपनी Axiom-04 लॉन्चिंग के दौरान सुना। शुभांशु ने उड़ान के दौरान भारतवासियों को संदेश देते हुए कहा—”काफी साल बाद हम फिर अंतरिक्ष में पहुंचे हैं। कमाल की राइड है। मेरे कंधे पर तिरंगा है। जय हिंद, जय भारत!” ड्रैगन यान गुरुवार को भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचेगा।

