उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, नदी का पानी अब तप्त कुंड के पास वराह शीला तक पहुंच चुका है। ये स्थान बद्रीनाथ मंदिर परिसर से बहुत नज़दीक है। प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वो तप्त कुंड के आस-पास अधिक भीड़ न लगाएं।

लगातार बारिश की वजह से जलस्तर में और इज़ाफा हो सकता है। फिलहाल राहत की बात ये है कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

