
आज दिनांक 23 जून धनबाद विश्व भारतीय जनसेवा संस्थान के राष्ट्रीय सचिव नगेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि अब सहारा इण्डिया मुझ पर निजी हमला कर रही है, मैं कोल इंडिया के एम्पलाई हूं, मेरी पत्नी श्रीमती लक्ष्मी कुशवाहा सहारा इण्डिया के एजेंट रही है , सहारा इण्डिया ने आरोप लगाया है कि लक्ष्मी कुशवाहा ने 30 करोड़ का जो सर्टिफिकेट दिया है वो फर्जी है, जब पैसा चेक के थ्रू जमा किए हैं तो फर्जी कैसे हो गए, एक तरफ़ ये भी लिख रहा है कि डेढ़ करोड़ कमीशन के रूप में भुगतान कर चुके हैं, डेढ़ करोड़ कमीशन किस बात का दिए जब सर्टिफिकेट ही फर्जी है। सहारा इण्डिया का साफ कहना है कि भुगतान सी आर सी करेगी , नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि अब सहारा मेरे विरुद्ध गलत एक्शन लेगी लेकिन हम रहे ना रहे झुकेंगे नहीं रुकेंगे नहीं ये लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक सहारा इण्डिया अंतिम सहारा पीड़ितों का भुगतान नहीं करती है।

