
नशा मुक्ति को लेकर स्कूली बच्चों की साइकिल रैली, दिया जागरूकता संदेश एंकर – निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम और इसके खिलाफ जन-जागरूकता के तहत आज जिले में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्कूली बच्चों ने साइकिल रैली निकालकर समाज को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया। बच्चों के हाथों में “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “स्वस्थ जीवन, सुंदर जीवन” जैसे स्लोगन वाली तख्तियां थीं। यह रैली मुख्य बाजारों, ग्रामीण सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से होकर गुज़री, जिससे स्थानीय लोगों का ध्यान इस ओर गया। बच्चों की ये पहल समाज को एक नई दिशा देने की कोशिश है। प्रशासन और शिक्षा विभाग की इस संयुक्त पहल ने एक मजबूत संदेश दिया—नशा नहीं, शिक्षा और स्वास्थ्य की ओर बढ़े कदम।

