उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। समाजवादी पार्टी ने अपने तीन बागी विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सपा ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि विधायक अभय सिंह (गोशाईगंज), राकेश प्रताप सिंह (गौरीगंज) और मनोज पांडेय (ऊंचाहार) को पार्टी की विचारधारा के खिलाफ जाने के चलते बाहर किया गया है। इन तीनों विधायकों पर 2024 के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का आरोप था। सपा का कहना है कि इन नेताओं को “हृदय परिवर्तन” के लिए समय दिया गया था,

लेकिन उन्होंने पार्टी से दूरी बनाए रखी। अब पार्टी ने इनकी सदस्यता आधिकारिक रूप से समाप्त कर दी है। सपा ने साफ कर दिया है कि “जनविरोधी” सोच और पीडीए-विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है।

