
ईरान-इज़राइल युद्ध अब और भी भयावह मोड़ ले चुका है। रविवार को अमेरिका ने सीधे तौर पर हस्तक्षेप करते हुए ईरान के परमाणु ठिकानों पर बड़ा हमला किया। अमेरिका ने अपने B2 स्टील्थ बॉम्बर्स से ईरान के फोर्डो, नतांज़ और इस्फ़हान में परमाणु साइट्स को निशाना बनाया। इस ऑपरेशन को ‘मिडनाइट हैमर’ नाम दिया गया है। इसके बाद तेहरान में हड़कंप मच गया और ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की। ईरान ने कहा कि अमेरिका के हमलों के बाद उसके पास “सभी विकल्प खुले” हैं। इसी बीच ईरान ने इज़राइल पर मिसाइल हमले किए, जिसमें 23 लोग घायल हुए। इज़राइल ने भी पलटवार करते हुए ईरान की सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। तेहरान और तेल अवीव में रातभर सायरन बजते रहे और गोलीबारी जारी रही। हालात तेजी से गंभीर होते जा रहे हैं।

