पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए नागरिकों ने जनता दरबार के माध्यम से पूर्व एनडीए प्रत्याशी अज़हर इस्लाम से उनके आवास पर मुलाक़ात किया एवं अपनी अपनी समस्याएं साझा की। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा निजी व व्यक्तिगत समस्या के अलावा सड़क पानी बिजली जैसी मूलभूत व सार्वजनिक समस्याओं को भी

अज़हर इस्लाम के समक्ष पेश किया। इधर अज़हर इस्लाम ने कहा कि जनता की पीड़ा को सुनना और समाधान हेतु प्रयास करना एक सच्चे जनप्रतिनिधि का धर्म है लिहाजा हर समस्या का यथासंभव समाधान सुनिश्चित करना उनकी कार्यसूची में प्राथमिकता पर रहता है क्योंकि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

