
कुछ समाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के प्रोजेक्ट इंचार्ज कृष्णा कुमार यादव तथा दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत को जानकारी दी गई कि एक मूक बधिर महिला जो छः महिने पहले बंगाल से भटक कर पाकुड़ सदर के दादपुर गांव मे आकर रह रही है उस महिला से वहीं की एक महिला के द्वारा काम करवाया जाता है व मजदूरी करवाई जाती है है। बंगाल से भटक कर झारखंड के पाकुड़ पहुंची उक्त मूक बघीर महिला गांव में ही भीख मांग कर जीवन यापन कर रही है। सूचना मिलते ही कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के कृष्ण कुमार यादव एवं दुर्गा सोरेन सेना के पाकुड़ जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत ने मामले की सूचना मुफ़सिल थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची एवं दुर्गा सोरेन सेना व कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन के कार्यकर्ता के साथ मिलकर उक्त महिला का रेस्क्यू किया एवं महिला को पाकुड़ के सोनाजोड़ी में स्थित वृद्धाश्रम के हवाले करते हुए वहां के कर्मचारी को मामले से अवगत कराया गया।

