BSNL की Quantum 5G सर्विस का सॉफ्ट लॉन्च, हैदराबाद से हुई शुरुआत

BSNL की Quantum 5G सर्विस का सॉफ्ट लॉन्च, हैदराबाद से हुई शुरुआत

लंबे इंतजार के बाद BSNL ने अपनी Quantum 5G सर्विस को सॉफ्ट लॉन्च कर दिया है। कंपनी की इस नई 5G सेवा को Q-5G (Quantum 5G) नाम दिया गया है, जो यूजर्स के सुझावों पर आधारित है। बीएसएनएल ने इसकी शुरुआत तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से की है, जहां कंपनी के CMD ए. रॉबर्ट जे. रवि ने Q-5G FWA (Fixed Wireless Access) सर्विस लॉन्च की। अब यह सेवा जल्द ही देश के अन्य चुनिंदा शहरों में भी शुरू की जाएगी। इस बीच, BSNL ने देशभर में 1 लाख नए 4G/5G मोबाइल टावर लगाने की तैयारी पूरी कर ली है, जिसमें से 70 हजार से ज्यादा टावर पहले ही लाइव हो चुके हैं। टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कंपनी ने 13 हजार करोड़ रुपये का निवेश भी किया है। Quantum 5G के साथ BSNL अब प्राइवेट कंपनियों को सीधी टक्कर देने को तैयार है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *