इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब परमाणु ठिकानों तक पहुंच गया है। इजरायल ने ईरान के अराक स्थित भारी जल रिएक्टर पर हमला किया है। ईरानी सरकारी टीवी के मुताबिक, हमले से पहले रिएक्टर को खाली करवा लिया गया था और किसी भी तरह के रेडिएशन का खतरा नहीं है। यह रिएक्टर प्लूटोनियम का उत्पादन कर सकता है, जो परमाणु हथियारों में इस्तेमाल हो सकता है।

इससे पहले इजरायल ने हमले की चेतावनी दी थी और लोगों को क्षेत्र खाली करने को कहा था। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था IAEA ने इस हमले पर चिंता जताई है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। इस बीच, वाशिंगटन स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ग्रुप के अनुसार, इजरायली हमलों में अब तक ईरान में 639 लोग मारे गए हैं, जिनमें 263 आम नागरिक और 154 सुरक्षा बल शामिल हैं।
