नोएडा: पार्किंग विवाद में युवक को कार से कुचला, दोनों पैर टूटे |

नोएडा: पार्किंग विवाद में युवक को कार से कुचला, दोनों पैर टूटे |

नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पार्किंग विवाद के चलते एक युवक को कार से कुचल दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना नोएडा के थाना सेक्टर-126 क्षेत्र की है। सोमवार रात पार्किंग को लेकर हुए विवाद में बलविंदर सिंह नाम के युवक को जानबूझकर कार से कुचल दिया गया।

हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए और वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने इस घटना में शामिल विपिन भाटी और मोनू भाटी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से HR नंबर प्लेट की ग्लैंजा कार भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी नशे में थे और घटना के बाद फरार हो गए थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *