नजातिय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रखंड अंतर्गत कालिदासपुर कलस्टर में धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया।उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत आदिम जनजाति परिवारों को सरकार की लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।उपायुक्त ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, बेहतर पहुंच के साथ बेहतर सड़क और दूरसंचार संपर्क और स्थायी आजीविका के अवसर जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना है।उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति परिवारों के लिए यह अच्छा अवसर है कि पदाधिकारी उनके गांव पंचायत पहुंचकर योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं।

उन्होंने सभी से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है। इसके पश्चात उपायुक्त ने पौधारोपण किया।इसके अलावा हिरणपुर प्रखंड के डांगापाड़ा कलस्टर, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ाघघरी कलस्टर, महेशपुर प्रखंड के बाबूदाहा, बलियाडांगा कलस्टर, अमड़ापाड़ा प्रखंड के पचुवाड़ा कलस्टर एवं पाकुड़िया प्रखंड के मोहुलपहाड़ी कलस्टर, बनियापसार कलस्टर में आयोजित शिविर में आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन खाते, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुद्रा लोन एवं छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभान्वित किया गया। विशेष रूप में शिविर में पहुंचे आदिम जनजाति परिवार के सदस्यों को सरकार द्वारा उन्हें मिलने वाली योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही योजनाओं का लाभ दिया गया।

