अंचल निरीक्षक के आवास पर हुई डकैती

अंचल निरीक्षक के आवास पर हुई डकैती


पाकुड़ अंचल कार्यालय में पदस्थापित अंचल निरीक्षक शेवाशीष वात्स्यायन के घर पर बीती रात्रि भीषण डकैती को अंजाम दिया गया। अंचल निरीक्षक का आवास अंचल कार्यालय के ठीक सामने लड्डू बाबू बागान में अवस्थित है। इस मामले में निरीक्षक ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में बीती रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे बीस की संख्या मे हथियार से लैस अज्ञात लोगों ने धावा बोला एवं उनके एक रिश्तेदार को घायल कर पूरे घर के लोगों को कैद कर लिया। निरीक्षक के अनुसार उक्त डकैती में उनके घर से लाखों के आभूषण के सामान व कैश लूटा गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी । अग्रतर कार्रवाई जारी है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *