हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गहरी नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मामले को चिकित्सीय लापरवाही से जुड़ा गंभीर प्रकरण बताते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर चिंता व्यक्त की। सांसद मनीष जायसवाल ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके

नेतृत्व में पूरे झारखंड का स्वास्थ्य विभाग बेपटरी हो गया है। उन्होंने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग का बेड़ा गर्क हो गया है। अस्पतालों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के बजाय लगातार ऐसी घटनाएं सामने आना बेहद चिंताजनक है और स्वास्थ्य मंत्री राजनीतिक बयानबाजी में ही मशगूल है । सांसद मनीष जायसवाल ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग जिला प्रशासन से तत्काल केस करके पूरे मामले की निष्पक्ष उच्चतरीय जांच और मृतक परिवार को न्याय दिलाने के साथ ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को शर्म से डूब म’रना चाहिए ।