दिनांक 03-11-26 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा पुलिस निरीक्षक पेलावल अंचल कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, पुलिस निरीक्षक, पेलावल अंचल, प्रभारी पेलावल ओपी की उपस्थिति में नए पुराने सभी कांडों का समीक्षा किया गया जिसमें, निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिया गया। 1. वर्ष 2026 के पूर्व एवं वर्तमान में जितने भी कांड लंबित है उन सभी कांडों को प्राथमिकता के आधार पर अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया. 2. कटकमदाग, कटकमसांडी एवं पेलावल थाना में जितने भी जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती हेतु लंबित है उसे एक विशेष अभियान चलाकर निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया. 3. प्रत्येक सोमवार को थाना में सभी पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर लंबित मामलों का निष्पादन

करेंगे। 4. अवैध मादक पदार्थ के खरीद-बिक्री होने वाले जगह को चिन्हित करें तथा उसमें शामिल अभियुक्तों को चिन्हित कर एक विशेष अभियान चला कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे। 5. संगठित अपराध से संबंधित जितने भी कांड लंबित है उसे प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करते हुए उसमें शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। 6. थानों में आम पब्लिक की समस्याओं को सुने एवं उसकी समस्याओं को समय पर निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे। 7. जमीन विवाद से संबंधित जितने भी मामले लंबित है, उन सभी मामलों को थाना दिवस में समीक्षा कर अपने संबंधित अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी के पास पत्राचार करने हेतु अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
