शिक्षा व्यवस्था में अनियमितता के खिलाफ विधायक अरूप चटर्जी भूख हड़ताल पर |

शिक्षा व्यवस्था में अनियमितता के खिलाफ विधायक अरूप चटर्जी भूख हड़ताल पर |

जब अच्छे कामों का श्रेय मुखिया को मिलता है तो खराब कामों का जिम्मेवार मुखिया क्यों नहीं?
जी हां बड़ा प्रश्न है कि पूरे राज्य जब कोई योजना या जनता हित कार्य किये जाते हैं तो श्रेय मुखिया यानि हेमंत सोरेन जी को मिलता है फिर राज्य भर में शिक्षा क्षेत्र फैली अराजकता का जिम्मेवार सिर्फ जिला प्रशासन ही कैसे हो सकता है। लेकिन निरसा विधायक अरूप चटर्जी जी सिर्फ जिला प्रशासन को ही जिम्मेवार मानते हुए,आज दिनांक 3 नवम्बर दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे से ज़िला उपायुक्त कार्यालय के समीप भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।


उनका कहना है कि पूरे जिले भर में ,खास कर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में अनियमितता व्याप्त है कहीं चार विद्यार्थियों पर एक शिक्षक तो कहीं 40 विद्यार्थियों पर भी शिक्षक का अभाव है। पारदर्शिता की इतनी कमी की प्रश्न करने पर चाहे जिला उपायुक्त हों या जिला शिक्षा पदाधिकारी सभी मौन है। उन्होंने बी पी एल कार्ड वालों के नामांकन में भी अनियमितता है।
देखना होगा आगे क्या होता है।