धनबाद के, बारामुड़ी खटाल में करीब 18 एकड़ जमीन की मापी और सर्वे के बाद जिला प्रशासन ने 155 घरों और दुकानों को अनाधिकृत चिह्नित करते हुए नोटिस जारी किया है। सोमवार को नोटिस का जवाब देने के लिए बारामुड़ी खटाल के लोग धनबाद अंचल कार्यालय पहुंचे और जमीन से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की। धनबाद अंचल कार्यालय की ओर से नोटिस का जवाब देने के लिए 2 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई थी। इसी सिलसिले में खटाल वासियों ने कार्यालय पहुंचकर जमीन के कागजात प्रस्तुत करने के लिए और समय देने की मांग की। लोगों का कहना है कि जमीन से जुड़े दस्तावेज जुटाने के लिए उन्हें पर्याप्त समय मिलना चाहिए।

l इस मामले में धनबाद के अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमणवाद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बारामुड़ी में जमीन की मापी के बाद प्रथम नोटिस जारी कर संबंधित लोगों से जवाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि लोगों की मांग पर दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए समय दिया जा रहा है। निर्धारित समय तक जमीन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जमीन खाली करने का नोटिस जा

