लोयोला स्कूल, सीतागढ़ा में पेरेंट्स नाइट की धूम, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा अभिभावकों का मन मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेशों की झलक, गीत, संगीत, नृत्य और नाटकों की प्रस्तुतियों से गूंज उठा विद्यालय परिसर।सीतागढ़ा (हजारीबाग)। लोयोला स्कूल, सीतागढ़ा में आयोजित भव्य पेरेंट्स नाइट समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। अपने बच्चों की प्रतिभा देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य अतिथि विद्यालय पहुंचे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर रोशनल खालको, एस.जे. (प्रधानाचार्य, सेंट जेवियर्स स्कूल, हजारीबाग), विशिष्ट अतिथि सिस्टर जॉर्ज एलिस राहेशनी, एफ.बी.एस. (प्रधानाचार्या, बॉन सेकर्स स्कूल, मातुकद्वार) एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. फादर रंजीत मरांडी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद स्वागत नृत्य एवं स्वागत गीत से सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य, गीत, नाटक और विभिन्न विषयों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता, नैतिक शिक्षा और पारिवारिक मूल्यों के संदेश भी थे। मुख्य अतिथि का संबोधन मुख्य अतिथि फादर रोशनल खालको, एस.जे. ने कहा कि लोयोला स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और यहां के बच्चे भविष्य में अच्छा मुकाम हासिल कर विद्यालय का नाम देश-विदेश में रोशन करेंगे गरिमामयी उपस्थिति एवं अतिथियों का सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सिस्टर जॉर्ज एलिस राहेशनी, एफ.बी.एस. उपस्थित रहीं। इसके अलावा समारोह में ब्रदर टी.के. जेम्स (प्रधानाचार्य, सेंट गेब्रियल उच्च विद्यालय, धवईया), सिस्टर अनीमा तिग्गा (प्रधानाध्यापिका, शिक्षक

प्रशिक्षण अभ्यास मध्य विद्यालय, गुरवा), फादर जॉन तिर्की (प्रधानाचार्य, सेंट जेवियर्स प्लस टू उच्च विद्यालय, गुरवा), फादर पी.जे. जेम्स (प्रधानाचार्य, टीटीआई कॉलेज, गुरवा), सिस्टर जेसी मारिया (प्रधानाचार्या, माउंट कार्मेल स्कूल, हेरेनगंज), सिस्टर सवितामेरी (प्रधानाचार्या, कार्मेल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय), सिस्टर रीजा अब्राहम (प्रधानाचार्या, होली क्रॉस स्कूल), फादर अल्बिनुस जक्सा (प्रधानाचार्य, सेंट रॉबर्ट्स बालक उच्च विद्यालय), सिस्टर कमला पन्ना (प्रधानाचार्या, सेंट रॉबर्ट्स बालिका उच्च विद्यालय), ब्रदर सुधाकर रेड्डी (प्रधानाचार्य, मोंटफोर्ट स्कूल), फादर शायजू (रेक्टर, एस.एस.सी.), फादर सिलास मिंज (विद्यालय सचिव, लोयोला स्कूल), फादर अनमोल (रेक्टर, माइनर सेमिनरी), सिस्टर रीना कुमारी (प्रधानाचार्या, सेक्रेड हार्ट स्कूल, हजारीबाग), सिस्टर हिल्डा (प्रधानाचार्या, वीटीआई, हजारीबाग) एवं सिस्टर अलबेला (प्रधानाचार्या, कार्मेल हिंदी माध्यम विद्यालय, हजारीबाग) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. फादर रंजीत मरांडी ने सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रहा विशेष योगदान कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य डॉ. फादर रंजीत मरांडी और उपप्रधानाचार्या सिस्टर मार्लिन डायना ने काफी मेहनत की। उन्हीं के कुशल दिशा-निर्देश में सभी शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य किया। अंत में उपप्रधानाचार्या सिस्टर मार्लिन डायना ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए पधारे सभी अतिथियों, सभी शिक्षकों, सभी अभिभावकों, गैर-शिक्षण कर्मचारी वर्ग और सभी विद्यार्थियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
