हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद कटकमसांडी प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, डांड में DMFT फंड से ₹69 लाख की लागत से बनने वाले 6 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। विद्यालय में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की यह पहल विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा विद्यालय की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी और विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी। विधायक प्रदीप प्रसाद जी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में

आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। विद्यालयों में बेहतर संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अनुकूल वातावरण देना और ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करना विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। डांड विद्यालय में 6 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की यह पहल विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने तथा क्षेत्र में शिक्षा के विकास को नई मजबूती प्रदान करने की दिशा में सार्थक कदम है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रामकुमार मेहता, अशोक राणा सुमन राय , जिला उपाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव , लीलो सिंह भोगता , वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर सिंह , बिजुल देवी , शंकर यादव , सुनील यादव , अजय तुरी , बबलू राणा , शिवम् पाण्डेय , प्रीतम प्रजापति , श्यामलाल तुरी , रामनारायण राम , सुरेश मेहता , रवि यादव , विकाश यादव सहित सैकड़ों संख्या में लोग उपस्थित रहें।
