हजारीबाग स्थित मेहता विकास मंच के कार्यालय में अनुसूचित जाति संघ के चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक की मौजूदगी में चुनाव कराने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। आपसी सहमति से चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और अगली तिथि निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगली चुनावी तिथि निर्धारित होने और चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक संघ के कार्यों के संचालन के लिए

कार्यकारिणी अध्यक्ष अर्जुन नायक को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वह इस अवधि में संघ के कार्यों का संचालन करेंगे। अर्जुन नायक ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में चुनाव कराने से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। आपसी सहमति से चुनाव की अगली तिथि निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। अगली तिथि तय होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुसूचित जाति संघ का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में संघ के कार्यों का संचालन किया जाएगा।
