रांची के सुकुरहुट्टू स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक के दूसरे दिन भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की। कार्यक्रम में शेफाली गुप्ता सहित कार्यसमिति के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय

कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा और रघुवर दास समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

